जीवन का सबसे बड़ा रहस्य सीखना



प्रिय मित्रों
आज में जिस विषय पर बात कर रहा हु वही इस ब्लॉग का title और अड्रेस भी है।


आज में आप सब से सीखना विषय के बारे में बताना चाहूंगा।
MISTAKE TEACH US - गलतियां हमें सिखाती है।


आप सब हर रोज कुछ न कुछ सिखाते रहते है और उन गलतियों से कुछ सबक या सिख लेते रहते है की इस बार यह करने से हमें यह असफलता मिली इस बार यह गलती नही करनी है और हम  फिर से उसी काम में जुट जाते है । गलतियां करके हम सब उस मंजिल और सफलता को प्राप्त कर लेते है जिसके लिए हमने इतने प्रयास किये ।
हम सब में कही न कही एक बात मन में जरूर होती है की हमारा जो भी काम हो वो हो जाए उसके बाद हम सबको सफल होने के बाद बताएंगे वरना लोग क्या कहेंगे। उस समय हमे सिखाने के लिए एक ही शिक्षक होता है और वह है हमारी गलतियां।


हम सभी में कोई है जो यह दावा करता है की उसने कभी गलतियां नही की। हम सभी इंसान है और गलतियां हमारा स्वभाव इसलिए गलतियों से हमें घबराना नही है अगर आपने गलतियां की है मतलब आप अपने जीवन में कुछ कर रहे है औए जो अपने जीवन में कुछ करेगा अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए तो गलतियां होंगी । इसलिये आप इन गलतियों से घबराये नही। आप अपनी गलतियों को सकारात्मक ले और आगे बढे। आपको एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।
हम सभी के लिए में एक बात जरूर कहना चाहता हु की हम सभी में ऐसा कोई है जो अपने स्कूल गया हो और पहले ही दिन उसने A और अ बनाना सिख लिया एक ही बार शिक्षक के सिखाने पर। जब आपने एक बार A और अ नही बना पाने के बाद भी हम सभी ने शिक्षा प्राप्त की वैसे ही हम सब अपने अपने जीवन में सफल हो सकते है। अगर  हम उतनी ही मासूमियत और उतनी ही लगन से जैसे A और अ बनाने में आप लगे रहे और आप लिखना सिख गए। वैसे ही आप जीवन में सफलता प्राप्त करना सिख जाएंगे।


अग़र आप गलतियों से या असफलता से डरते है तो आप कभी सफलता प्राप्त नही कर सकते है।
गलतियों/असफलता से डरकर मेने बहुत सारे लोगो को मंजिल बदलते हुए देखा है। जबकि लोगो को मंजिल/लक्ष्य नही अपने तरीके तो बदलने की आवश्यकता होती है। पर लोग खुद बदलना नही चाहते वे हमेशा दूसरो को बदलना चाहते है यही इस जीवन का कटु सत्य है।


में आपको इसके लिए एक उदाहरण देना चाहूंगा जिससे आपको समझने में आसानी होगी ।
मान लीजिये कोई कुआ खोदना चाहता है तो क्या एक दिन में कुआ खोद सकता बिना किसी मशीन की सहायता से।


एक दिन एक जगह खोदा फिर किसी दूसरी जगह फिर दुआरे दिन दूसरी जगह ऐसे हर दिन अगर वह जगह बदलता रहेगा तो क्या कभी वह कुआ खोद पायेगा और खोद पाया तो क्या उसमे पानी आएगा । इसके विपरीत अगर वह एक जगह ही लगातार कुआ खोदेगा तो कुआ खुदेगा भी सही और उसमे पानी की संभावना भी होगी।
इसलिए हमे अपने तरीको को बदलना चाहिए अपनी मंजिल/लक्ष्य को नही।


आपने जीतनराम मांझी की कहानी तो सुनी होगी जिसने अकेले ने एक पहाड़ को काट के रास्ता बना दिया अगर वह हमेशा अलग अलग जगह प्रयास करता तो वह कभी रास्ता नही बना पाता।
अगर आप गलतिया/प्रयास करते रहेगे तो आप एक दिन जरूर सफल होंगे बशर्त है आप गलतियां करते रहे और सीखते रहे। हां यह जरूर है किसी को सफलता जल्दी मिल जाती है और किसी को थोड़ी देर से।


इसके लिए भी में आपको एक उदहारण देना चाहूंगा की जल्दी और किसी को देर से क्यो मिलती है।
मान लीजिये की हम सभी की सफलता की चाभी एक जगह इक्कठी जमा है ढेर में चाभीयों के समूह में जहां लाखो चाभीयां पड़ी है हम सभी को एक एक करके जाना है अपने ताले के चाभी लाना है यह एक संयोग ही होगा की किसी को एक बार में ही चाभी मिल जाए या दो तीन प्रयास में ही अपनी सफलता की चाभी मिल जाए। पर बाकी सबको भी अपनी सफलता की चाभी मिलेगी पर हो सकता है उसे बहुत बार प्रयास करना पड़े बहुत बार असफल होना पड़े। अगर वह प्रयास करता रहा गलतिया करता रहा तो एक न एक दिन उसको उसके ताले की चाभी जरूर मिलेगी। वह जरूर सफल होगा।


उम्मीद करता हु आपको मेरा ब्लॉग पढ़कर जरूर कुछ समझ आया होगा।
ऐसे ही मेरा ब्लॉग पड़ते रहे में आपको हर विषय के बारे में ऐसे ही बात करता रहूंगा। अगर मुझे आपका प्यार आपका समर्थन मिलता रहा । आप सभी ने अपना अनमोल समय मुझे दिया उसके लिए दिल से धन्यवाद


इंसान सब कर सकता है अपनी आदत नही बदल सकता 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमारा व्यक्तित्व कैसा है हमारे लिए जानना क्यो आवश्यक है।