हमारा व्यक्तित्व कैसा है हमारे लिए जानना क्यो आवश्यक है।
आज में जिस विषय पर अपनी बात रख रहा हु वह बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण विषय है हम सभी के लिए। हम दुनिया को जाने उससे पहले हमे खुद को जानना बहुत आवश्यक है की हम क्या सोचते है या हम किस स्वभाव के इंसान है। यह हमारे लिए बहुत आवश्यक है। जीवन के महत्वपूर्ण समय में से हमे हमारे लिए समय जरूर निकलना चाहिए जिससे हम चिंतन मनन कर सके । पर इस भाग दौड़ भरे जीवन में हमारे पास सबके लिए समय है सिवाय हमारे। आपको पता है बहुत से लोग एक इन (अकेले रहना और शांत स्थान पर रहना)दो शब्दो का अर्थ एक ही निकालते है। अकेले रहना- जब आपका साथ कोई न दे जब आपकी सुनने वाला कोई न हो। जब आप ऐसी परिस्थति हतास निरास परेशान होते है जब आपके ऊपर नकारात्मक विचार हावी हो जाते है तब इंसान अकेला रहता है। और वह कभी इससे बाहर नही आ सकता जब तक कोई उससे उससे बाहर न निकाले। वह ऐसे अंधेरे कुयें में हिता है जहा वह रहना नही चाहता बस तलाश है ऐसे इंसान की कोई उसकी और हाथ बढ़ाये और उसे इस कुँए से बाहर निकल ले। पर किसी को पता हो तो निकाले ना क्योकि वह किसी को बताकर थोड़ी उस कुँए में आया जिससे कोई इसकी मदद के लिए कोई आये। यह इसकी ही...